Entertainment

Singer Nisha Upadhyay : भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को स्टेज शो के दौरान लगी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती….

Singer Nisha Upadhyay : सारण के जनता बाजार थाने के सेंदुआर गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम प्रस्तुति देने पहुंची भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को मंगलवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। पैर में गोली लगते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें वाहन से निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने गायिका का सफल ऑपरेशन किया और पैर से गोली निकाल दी है। हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।

उपनयन संस्कार में शामिल होने पहुंची थी निशा

जानकारी के अनुसार सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर में मंगलवार को उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची हुई थी।

हर्ष फायरिंग में लगी गोली

इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर जनता बाजार के प्रभारी थानाध्यक्ष नसरुद्दीन खा ने बताया कि थाने को इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है। अभी जानकारी मिलने पर इसकी तहकीकात की जा रही है।

Related Articles

Back to top button