रायसेन में 9 देवियों के साथ दिखा नारी सशक्तिकरण: भारत माता, जल, थल, वायुसेना की महिला अधिकारी और घरेलू महिलाओं की भी प्रतिमा स्थापित; देखें, PHOTOS

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Raisen
  • Statue Of Bharat Mata, Water, Land, Air Force Women Officers And Domestic Women Also Installed; View Photos

रायसेन9 मिनट पहले

रायसेन शहर के वार्ड 13 अशोकनगर में लगी झांकी में नौ देवियों के साथ ही महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई दे रही है। मां भगवती के नौ रुप तो यहां पर विराजमान किए गए हैं। साथ ही जल, थल और वायु सेना में पदस्थ महिलाओं के अलावा टीचर, वकील, डॉक्टर और गृहिणी रुपी महिलाओं की प्रतिमा भी यहां बनवा कर रखी गई है। झांकी के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। वे हर क्षेत्र में अपनी भूमिका बेखूबी तरीके से निभा रही हैं। कोरोना काल में भी महिलाओं ने अपनी सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी। महिलाओं की इन्हीं उपलब्धियों को यहां पर दर्शाया गया है। ताकि लोग महिलाओं के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव न करें और उन्हें इन क्षेत्रों में काम करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही उनका सम्मान करें। झांकी देखने बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंच रहे हैं।

25 सल से लग रही है यह झांकी

अशोक नगर में नव शक्ति मित्र मंडल द्वारा करीब 25 साल से यह झांकी लगाई जा रही है। जिसमें हर साल 9 देवियों की प्रतिमाओं को लाकर विराजमान किया जाता है । शहर की एक मात्र यह झांकी है, जिसमें नो देवियों के दर्शन भक्तों को प्राप्त होते है । हालांकि समिति द्वारा हर साल नौ देवियों को भी अलग-अलग तरीके से तैयार करवाते हैं। ताकि हर साल झांकी में कुछ नया दिखाई दे। इस बार महिला सशक्तिकरण की थीम पर यह झांकी लगने से पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस झांकी को देखने के लिए अवश्य पहुंच रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button