Chhattisgarh

SECL में खनन संवर्ग के छह अधिकारियों का तबादला, एसके मिश्रा को सीएमडी कार्यालय में मिली जिम्मेदारी

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने खनन संवर्ग के छह अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 9 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, अधिकारियों को उनके वर्तमान ग्रेड में ही विभिन्न क्षेत्रों और मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार, एसके मिश्रा, महाप्रबंधक (GM/E-8), जो वर्तमान में गेवरा क्षेत्र में एजीएम के पद पर पदस्थ थे, उन्हें एसईसीएल के सीएमडी कार्यालय में ओएसडी बनाया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से अशोक कुमार को कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

अशोक कुमार, महाप्रबंधक (GM/E-8), जो वर्तमान में दीपका क्षेत्र में एजीएम के पद पर कार्यरत थे, उन्हें गेवरा क्षेत्र का एजीएम नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें दीपका ओसी की हरदीबाजार बस्ती के भौतिक कब्जे से संबंधित जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

शरद कुमार तिवारी, महाप्रबंधक (GM/E-8), जो भटगांव क्षेत्र में एजीएम के पद पर पदस्थ थे, उन्हें दीपका क्षेत्र का एजीएम बनाया गया है। अभिजीत भट्टाचार्य, महाप्रबंधक (GM/E-8), जो एसईसीएल मुख्यालय में टीएस टू डीटी (पीएंडपी) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें कोरबा क्षेत्र का एजीएम नियुक्त किया गया है।

इसी तरह, मनीष के. श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (GM/E-8), जो सोहागपुर क्षेत्र में जीएम (ओ) के पद पर पदस्थ थे, उन्हें भटगांव क्षेत्र का एजीएम बनाया गया है। वहीं, शिवकुमार बी., महाप्रबंधक (GM/E-8), जो एसईसीएल मुख्यालय के एचओडी विभाग में कार्यरत थे, उन्हें अगले आदेश तक डीटी (पीएंडपी) के टीएस के रूप में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आदेश में संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने स्पैरो नोडल अधिकारी से संपर्क कर वित्तीय वर्ष 2026-27 का ऑनलाइन परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (PAR) 15 दिनों के भीतर भरने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button