Chhattisgarh

Sarguja Police द्वारा विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाइन मे शस्त्र पूजन हुआ संपन्न

सरगुजा, 05 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। जिले के सभी थानों/चौकियो में भी शस्त्र पूजन विधि विधान से हुआ संपन्न। पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा शस्त्र पूजन एवं वाहन पूजन कर हर्ष फायर किया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) ने कहा कि विजयादशमी पर्व के मौक़े पर पुलिस शस्त्रों के माध्यम से शक्ति की पूजा करती है।

शस्त्र पूजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, डिवीजनल कमांडेंट राजेश पाण्डेय, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक एस.एस.पैकरा, उप पुलिस अधीक्षक एम.आर. कश्यप रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, थाना प्रभारी कोतवाली रुपेश नारंग, बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पांडे, एवं पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button