RSS का पथ संचलन: राष्ट्र निर्माण का काम करने दिया संदेश, हजारों लोग शामिल हुए

[ad_1]
बालाघाटएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

आरएसएस द्वारा वर्षों से विजयादशमी पर स्थापना दिवस के अवसर पर पथ संचलन करने की परंपरा निभाई जा रही है। 9 अक्टूबर रविवार को संघ स्वयसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया गया। संघ के पथ संचलन में अनुशासन और समयबद्धता देखी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन को देखने के लिए सड़कों पर बड़ी संख्या में बालाघाट शहरवासी मौजूद थे।
गौरतलब हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पारंपरिक तौर पर विजयादशमी पर्व पर विजय उत्सव के रूप में यह पथ संचलन निकाला जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवक अपनी वेशभूषा में पथ संचलन में शामिल होते हैं। आरएसएस के गठन से अब तक हर विजयादशमी पर संघ द्वारा पूरे देश में पथ संचालन किया जाता है। शहर में आज आरएसएस द्वारा किये गये पथ संचालन में संघ के कार्यकर्ताओं ने लोगों से राष्ट्र निर्माण में कार्य करने का आह्वान किया।
नगर के उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ आरएसएस का पथ संचलन, आंबेडकर चौक, काली पुतली चौक, रानी अवंतीबाई चौक, बैहर रोड शास्त्री चौक, मरारी मोहल्ला, श्री शिवसांई मंदिर मार्ग, महावीर चौक, राजघाट चौक होते हुए पुराने राममंदिर गली से निकलकर उत्कृष्ट विद्यालय के परिसर पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान नगर के प्रबुद्ध नागरिकों और हिन्दु धर्मावलंबियों द्वारा पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवको का स्वागत किया गया और फूलों की वर्षा की गई।
इससे पूर्व नगर के उत्कृष्ट विद्यालय के खेल प्रांगण में उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता सिवनी विभाग के विभाग सद्भावना प्रमुख हरकचंद्रजी टेंभरे और मुख्य अतिथि प्रजापति ब्रम्हाकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की जिला संचालिका ब्रम्हाकुमारी माधुरी बहन उपस्थित थी। जहां प्रमुख वक्ता ने आरएसएस के महत्व और कार्यो पर विस्तृत प्रकाश डाला। प्रजापति ब्रम्हाकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की जिला संचालिका ब्रम्हाकुमारी माधुरी बहन ने कहा कि आरएसएस पूरे राष्ट्र के लिए कार्य करने वाला एकमात्र संगठन है। जो सेवाभावी कार्यो के साथ देश को राष्ट्र निर्माण के कार्य करने का संदेश दे रहा है।
Source link