मिनी ट्रक से निकले 45 गोवंश: गो तस्कर महाराष्ट्र ले जा रहे थे, 2 हिस्सों में ठूंस-ठूंसकर भरे थे गोवंश

[ad_1]

खरगोन8 घंटे पहले

जिले में गौ तस्करों द्वारा चोरी छुपे गौवंश का अवैध रुप से परिवहन किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया। तस्कर रात के अंधेर के साथ ही अब दिन में भी गौवंश को वध के लिए वाहनों से तस्करी कर रहे है। ऐसे ही एक मिनी ट्रक को शनिवार गोरक्षकों ने उमरखली के पास पकड़ा।

गौरक्षकों को देख वाहन चालक और सवार मौके से भाग निकले। पुलिस की मदद से वाहन को गोशाला लाया गया। गौरक्षक सतीश राठौर ने बताया कि मिनी ट्रक में 45 गौवंश को गो-तस्करों से मुक्त कराया है। इन्हें तस्कर वध के लिए महाराष्ट्र ले जा रहे थे।

मिनी ट्रक में बना रखा था पार्टीशन

गौरक्षकों ने बताया कि वाहन को पकड़ने के बाद उसमें से गौवंश को मुक्त कराते समय ट्रक में 2 अलग-अलग पार्टीशन कर रखा था। इनमें गौंवश को रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने वाहन को अभिरक्षा में ले लिया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button