National

Restaurant स्टाइल पनीर टिक्का बिरयानी का घर पर लें स्वाद, जानिए रेसिपी

पनीर भारतीय घरों में फेवरेट होता है. इससे कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं, खासकर शाम के समय पनीर स्नैक्स खाने का मजा ही कुछ और होता है. पनीर पकोड़ा को आप पुदीने और हरे धनिये की चटनी के साथ खा सकते हैं. इसके अलावा अगर आप कुछ अलग रेसिपी बनाकर खाना चाहते हैं तो पनीर टिक्का बिरयानी खा सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में…

सामग्री
पनीर – 400 ग्राम
सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
दही – 1/2 कप
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटे चम्मच
गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक स्वादअनुसार
हरी मिर्च – 2-3
कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
भीगे हुए चावल – 1 कप
पानी – आवश्यकतानुसार
बे पत्ती – 2-3
बड़ी इलाइची – 3
दालचीनी – 2
काली मिर्च – 5-6
लौंग – 5-6
तेल – 2 बड़े चम्मच
शाही जीरा – 1 छोटा चम्मच
जावित्री – 1 छोटा चम्मच
प्याज – 1/2 कप
केवड़ा – 1 छोटा चम्मच
मक्खन – 2 क्यूब
पुदीने के पत्ते – 2-3
केसर – 2 छोटे चम्मच

विधि
1. सबसे पहले पनीर को धोकर टुकड़ों में काट लें।
2. फिर एक बाउल में सरसों का तेल, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, दही, गरम मसाला, नमक, कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मैरिनेट होने का मिश्रण तैयार कर लें।
3. इस मिश्रण में कटा हुआ पनीर डालें और इसे 30 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दें।
4. इसके बाद एक पैन में पानी डालकर तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग, काली मिर्च और भीगे हुए चावल डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं.
5. एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, जावित्री, दालचीनी और बड़ी इलायची डालकर भूनें।
6. मिश्रण के भुन जाने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालकर भूनें.
7. जब प्याज भुन जाए तो इसमें मैरीनेट किया हुआ पनीर डालें और 3-4 मिनट तक भूनें.
8. फिर चावल से थोड़ा सा पानी निकाल लें और चावल को दो भागों में बांट लें।
9. पैन में चावल की एक परत के बाद पनीर डालें और फिर बचे हुए चावल डालकर ग्रेवी मिलाएं।
10. चावल डालने के बाद इसमें पुदीने के पत्ते, मक्खन और केसर डालकर 15-20 मिनट तक पकाएं.
11. तय समय के बाद गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट पनीर टिक्का बिरयानी तैयार है। लंच या डिनर में परोसें।

Related Articles

Back to top button