Chhattisgarh

RAIPUR : कोर्ट ने समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी समेत चारों आरोपियों को 6 दिसम्बर तक रिमांड पर भेजा

रायपुर,23 नवंबर। कोयला घोटाला मामला में गिरफ्तार निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चारों को 6 दिसम्बर तक की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

बता दे कि 11 नवंबर को कोर्ट ने 12 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए थे। इसके बाद आज फिर कोर्ट में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button