National

बड़ी खबर : भीषण आग की चपेट में आया Electric Bike Showroom, 8 लोगों की हुई मौत…कई गाड़ियां जलकर हुई खाक

नेशनल डेस्क । तेलंगाना के सिकंदराबाद (Sikandarabad) में एक शोरूम में भीषण आग लग गई। बीती रात ई बाइक के शोरूम (E-Bike Showroom) में लगी आग के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं।

समाचार एजेंसी के मुताबिक हादसा सोमवार शाम हुआ है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। घायलों को गांधी और यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग किस वजह से लगी, इसका पता अभी नहीं चल सका है।

चश्मदीदों ने हादसे को लेकर अधिक जानकारी दी है। एक शख्स ने बताया कि पहले ई-बाइक शोरूम के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी। आग का धुंआ शोरूम की दूसरी फ्लोर तक पहुंच गया था। आग लगने की जानकारी फौरन फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने शोरूम में फंसे 9 लोगों को बाहर निकाला।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। पीएमओ की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button