भाजयुमो ने जलाया पुतला: कांग्रेस प्रवक्ता का पुतला फूंका,ब्राह्मण समाज पर की टिप्पणी से आक्रोश

[ad_1]

नर्मदापुरम42 मिनट पहले

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मप्र के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा द्वारा ब्राह्मणों को लेकर की टिप्पणी से आक्रोश बढ़ गया है। ब्राह्मण समाज के साथ राजनीतिक रूप से भी प्रवक्ता केके शर्मा का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने केके शर्मा का पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष दीपक महालहा के नेतृत्व में पुतला दहन भाजपा कार्यालय के सामने किया गया। केके मिश्रा मुर्दाबाद, केके मिश्रा माफी मांगो, जैसे नारे लगाए गए। मण्डल अध्यक्ष सुन्दरम अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस नेता मिश्रा ने जो अपशब्दों का प्रयोग किया है उसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को के के मिश्रा को तत्काल पार्टी से निष्कासित करें। बुधवार को ब्राह्मण समाज ने भी इटारसी में ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुतला दहन में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के संयोजक अखिलेश खण्डेलवाल, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री प्रशान्त दीक्षित, केशव उर्मिल, विजय चौकसे, मनीष परदेशी, राहुल पटवा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रूपेश राजपूत, जिला मंत्री गौरव नायक, पीयूष दुबे, विशाल दीवान सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button