Chhattisgarh

RAIPUR NEWS : प्रदेश के कई क्षेत्रों में वर्षा के आसार, तापमान में आई गिरावट

रायपुर, 4 सितंबर। राजधानी रायपुर के कुछ इलाके में सुबह से ही बारिश हो रही है। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की या मध्यम वर्षा की संभावना है। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब भारी वर्षा की संभावना बहुत कम है। शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान नवा रायपुर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।आंशिक बादल छाने व हवा चलने की वजह से शुक्रवार और शनिवार की तुलना में उमस से थोड़ी राहत मिली। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हुई। बलरामपुर में सात सेेंटीमीटर, पेंड्रा रोड में तीन, दुलदुला-प्रतापुर में दो-दो सेमी वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून के समय से पहले विदाई होने की संभावना है। इसके चलते अब कोई मजबूत सिस्टम भी नहीं बन पा रहा है।

रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button