Chhattisgarh

Raipur Crime News : अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,ं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी क्रम में 02.07.2023 को थाना धरसींवा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुरा स्थित बजरंग चौक पास एक व्यक्ति शराब रखा है तथा अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में व थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पुनीत राम साहू निवासी धरसींवा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में पुनीत राम साहू से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।


जिस पर आरोपी पुनीत राम साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 36 पौवा अंग्रेजी शराब जुमला कीमती लगभग 4,500/- रूपये तथा बिक्री रकम 400/- रूपये जुमला कीमती 4,900 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 319/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- पुनीत राम साहू पिता स्व. खोरबाहरा राम साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम कुरा बजरंग चौक वार्ड क्र 06 धरसींवा रायपुर।

Related Articles

Back to top button