Chhattisgarh

Raipur Crime : आपसी विवाद बनी मौत की वजह, पति ने पत्नी के सीने पर पैर रखकर…फिर जो हुआ….

रायपुर, 05 दिसम्बर  घर में पति और पत्नी के बीच में उलझन और आपसी विवाद होता ही है, लेकिन जब इस झगड़े में क्रोध ज्यादा बढ़ जाता है तो ये अपराध का रुप ले लेता है। ऐसा एक मामला सामने आया है राजधानी रायपुर के डी डी नगर थाना क्षेत्र के सरोना से, जहां आपसी विवाद के बाद पति ने आवेश में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़, 33 वर्षीय आरोपी पति संजय आडिल ने अपनी पत्नी से पहले मारपीट की और जब गुस्सा और विवाद दोनों काफी बढ़ गया तब आरोपी पति ने अपनी पत्नी को नीचे जमीन पर पटक दिया और अपने पैर से उसके सीने को जोर से दबा दिया जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।

महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की मौत के बाद आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button