Chhattisgarh
Raipur Breaking News : तेज रफ़्तार सिटी बस मोटर सायकल को ठोकर मरते पेड़ से टकराई, 6 यात्री घायल…

रायपुर, 05 मई । राजधानी से इस वक्त दुर्घटना होने की खबर आ रही है। जहां रायपुर से खरोरा जा रही सिटी बस वाहन जरोदा मोड़ के निकट शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई, तेज रफ्तार से आ रही बस एक बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया। जिसमें पति पत्नी सहित दो बच्चे सवार थे।

मोटर वाहन चालक जगमोहन और पत्नी खिलेश्वरी को गंभीर चोटें आई है। जिनको तुरंत ही ग्रामीणों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। सिटी बस में सवार 6 यात्रियों को चोटें आई है जिन्हे मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है।

आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि बिलासपुर और रायपुर में टोल प्लाजा से बचने के भारी वाहन चालक इस मार्ग का उपयोग करते है, जिससे दिनभर इस मार्ग पर गाडियों का दबाव बढ़ता ही जा रहा है और आये दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। रायपुर बलोदाबाजार मार्ग पर फोरलेन की नितांत आवश्यकता है।
Follow Us




