Chhattisgarh
RAIPUR BREAKING NEWS : गौठान समिति के अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….

रायपुर,08अक्टूबर। राजधानी से लगे अभनपुर इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। व्यक्ति ने गौठान फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी की है। बताया जा रहा है मृतक गौठान समिति का अध्यक्ष है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के आमदी गांव की है।यहां गौठान में पवन कुमार निषाद (45) ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की है। मृतक आमदी गांव के गौठान समिति अध्यक्ष है। मृतक पवन कुमार के पिता गंगू राम निषाद की कुछ ही दिन पहले हत्या हुई थी। पुलिस पवन को पूछताछ के लिए थाना लेकर गई थी। थाना से आने के बाद रातमें फांसी लगा लिया है। बताया जा रहा है गांव में गौठान को लेकर विवाद चल रहा था।

Follow Us