MP के नेताओं ने नहीं मानी दिग्गी की बात: भारत जोड़ो के पोस्टरों में छपी फोटो, PC का तर्क- प्रशंसक अपने हिसाब से काम करेंगे

[ad_1]
भोपालएक घंटा पहले
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीते 22 अक्टूबर को मप्र के पीसीसी चीफ कमलनाथ को पत्र लिखकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मप्र पड़ाव के दौरान लगने वाले बैनर, पोस्टर, होर्डिग्स में फोटो न लगवाने का अनुरोध किया था। दिग्गी के अनुरोध को मप्र कांग्रेस के नेताओं ने नहीं माना। भोपाल में छपे पम्पलेट्स और भारत जोड़ो यात्रा की प्रचार सामग्री में दिग्विजय सिंह की तस्वीर लगाई है।
मप्र में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पम्पलेट़्स में दिग्विजय सिंह की फोटो लगने के मामले पर दैनिक भास्कर से चर्चा में कहा- दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय समन्वयक हैं। उनकी ये इच्छा है कि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। तो उनकी तस्वीरें छपनी, लगनी चाहिए। इस यात्रा के उद्देश्य का प्रचार-प्रसार होना चाहिए। दिग्विजय सिंह पहले भी ये कहते रहे हैं कि मेरी फोटो मत लगाओ, जब वे सीएम थे तब भी ये कहते थे कि मेरी फोटो मत लगाओ। लेकिन जो प्रशंसक हैं वो तो अपने हिसाब से काम करेंगे।
दिग्विजय सिंह का कमलनाथ को पत्र:भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार में नहीं लगाएं मेरा फोटो
कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब वे भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लिखे गए अपने एक लेटर के कारण चर्चा में हैं। ये लेटर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लिखा है। इस लेटर में दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की कामना की। साथ ही उन्होंने यात्रा को लेकर प्रदेश में लगने वाले बैनर, पोस्टर्स और होर्डिंग्स में खुद की फोटो न लगाने का अनुरोध किया है। इस पत्र को लेकर भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह तो पहले से तय था। यहां पढ़ें पूरी खबर….
मप्र में 20 नवंबर को राहुल की एंट्री, 4 दिसंबर को आगर से एग्जिट
राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा मप्र में 20 नवंबर को बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी। 13 दिन मप्र में यात्रा चलेगी इसके बाद 3 दिसंबर को आगर जिले के सुसनेर होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। उज्जैन में बड़ी सभा होगी। राहुल गांधी महाकाल दर्शन करेंगे। जब यह यात्रा सनावद से बड़वाह निकलेगी वहां साधु-संतों के साथ राहुल गांधी नर्मदा जी के दर्शन-पूजन करेंगे। आज मप्र कांग्रेस के 20 नेता हैदराबाद जाएंगे। वे वहां जाकर देखेंगे कि यात्रा और यात्रियों के लिए कैसे व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। वैसे ही इंतजाम मप्र में भी किए जाएंगे।
Source link