कच्चे मकान की दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत: मलबे में दबे थे मजदूर, तीन ने मौके पर एक ने अस्पताल में तोड़ा दम, कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया दुख

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dhar
  • The Wall Of The Kutcha House Located Near The House Under Construction Collapsed, 4 Laborers Buried, 3 Killed, A Barwani Referee

धार6 घंटे पहले

ग्राम कुक्षी में निर्माणधीन मकान के पास स्थित पुराने मकान की दीवार शुक्रवार दोपहर को गिर गई। निर्माणाधीन मकान पर चार मजदूर काम कर रहे थे, जो दीवार के कारण मलबे में दब गए। अचानक हुए हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। सूचना तुरंत राजस्व विभाग सहित पुलिस अमले को दी गई।

क्षेत्र के लोगों की मदद से दबे में मजदूरों को मलबे से 20 मिनट की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मजदूरों को तुरंत गंभीर अवस्था में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने तीन मजदूरों की मौत हुई थी। वहीं एक गंभीर घायल को बड़वानी रेफर कर दिया गया था, जिसकी मौत हो गई। इधर, सूचना मिलते ही कुक्षी पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाया है। पीएम के बाद मजदूरों के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

घायल को बड़वानी किया रेफर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुक्षी के कचहरी चौक में एक मकान का निर्माण चल रहा है। इस मकान के पास स्थित पुराने जमाने का मकान बना हुआ है। इस मकान की ही दीवार करीब 3.45 बजे अचानक गिर गई। इस हादसे में मलबे में दबने से गोविंद पिता कालू सिंह, रूप सिंह और राकेश नाम के मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई है।

वहीं तेर सिंह नाम के मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, पुरषोतम गवली नाम के व्यक्ति का मकान निर्माण का काम चल रहा था, जिसका ठेका सीताराम नाम के ठेकेदार के पास था। ऐसे में आगे की जांच पुलिस की जारी है। एसडीओपी दिलीप सिंह के अनुसार कचहरी चौक पर अचानक निर्मानधीन मकान की दीवार गिर गई, हादसे में 3 की मौत हो गई है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजली

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ट्वीट, भाजपा प्रदेश मंत्री ने लिखा पत्र

कुक्षी में हुए हादसे के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में ट्वीट के माध्यम से परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने की बाद भी रखी है। वहीं भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने भी इस हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है। पूरे हादसे की जानकारी पत्र में दी है। साथ ही मलबे में दबे मजदूरों को समुचित आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की मांग भी रखी है।

कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन ने बताया की कुक्षी में दीवार गिरने से दिवंगत हुए मजदूरों के परिजनों को अंत्येष्टि सहायता के लिए 5-5 हजार रुपए तथा रेडक्रॉस सोसाइटी से 20- 20 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। राहत प्रकरण में पात्रता अनुसार परीक्षण उपरांत सहायता दी जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button