सौंपा ज्ञापन: अधिक दूरी होने से कलेक्टोरेट के पास से शुरू की रैली

[ad_1]
बड़वानीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
जिला महिला कांग्रेस ने गुरुवार को महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रैली निकाली। यह रैली पहले पुराने कलेक्टोरेट से पैदल शुरू होकर नए कलेक्टर कार्यालय तक जाने वाली थी। वहां पर मुख्यमंत्री के पुतले का दहन करना था लेकिन नए कलेक्टर कार्यालय की दूरी अधिक होने से नए कलेक्टोरेट के पास से ही शुरू की। साथ ही मुख्यमंत्री के पुतले का दहन भी नहीं किया।
महिला सदस्यों ने नारे लगाते हुए कलेक्टोरेट के गेट पर पहुंची। महिलाओं ने रैली में मत करो नारी शक्ति का अपमान उनका भी है स्वाभिमान, जो नहीं करेंगे नारी का सम्मान हिल उठेगा हिंदूस्तान, शिवराज मामा शर्म करो शर्म करो, महिलाओं की है यहीं पुकार बंद करो ये अत्याचार, महिलाओं ने ठाना है शोषण के विरुद्ध आवाज उठाना है जैसे नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
जहां पर गेट बंद करने पर महिलाओं ने विरोध किया। उन्होंने कहा हमें सिर्फ ज्ञापन देना है। यहां कोई लड़ाई करने नहीं आए हैं। करीब 15 मिनट का इंतजार करने के बाद नायाब तहसीलदार स्नेहलता चौहान मौके पर पहुंची। महिला कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष सुभद्रा परमार ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
Source link