ट्रांसफर प्रक्रिया चल रही: लिपिक, लेखापाल के ट्रांसफर भी किए जाएं

[ad_1]
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया चल रही है। कई शिक्षकों के तबादले हो चुके हैं। लेकिन लिपिक और लेखापाल के ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। जनजातीय कार्य विभाग में कई लिपिक और लेखापाल ऐसे हैं जिनका ट्रांसफर लंबे समय से नहीं हुआ है। इससे वे एक ही स्थान पर कई सालों से काम कर रहे हैं। मप्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश माथुर ने बताया जनजातीय कार्य विभाग में कई शिक्षकों के तबादले हुए हैं। हर बार शिक्षकों के ही तबादले किए जाते हैं। विभाग में लिपिक और लेखापाल भी हैं। लेकिन उनके तबादले नहीं किया जाते हैं। वे एक ही विभाग में और एक ही टेबल पर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। लिपिक और लेखापालों के भी तबादले होना चाहिए। संघ ने शिक्षकों के साथ ही लिपिक और लेखापालों के तबादले करने की मांग की है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us