Chhattisgarh
KORBA NEWS : 5 दिन तक होगी हल्की बारिश, तापमान भी गिरेगा

कोरबा | शहर में 2 दिन बाद खंड बारिश हुई। रात के समय झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक हल्की बदली के साथ ही बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी भी होगी। सावन में भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
2 दिन बाद मंगलवार शाम शहर के आधे हिस्से में 10 मिनट तक बौछारें पड़ी। सीएसईबी कॉलोनी क्षेत्र के लोगों को बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा। इसके बाद रात में झमाझम बारिश हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक संजय भेलावे ने बताया कि बुधवार को 30 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 16 मिलीमीटर तक ही बारिश होगी।
Follow Us