PSNS यूनिवर्सिटी में युवा उत्सव: छात्रों ने रंगोली, स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, कोलाज, कार्टून, पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Shahdol
- Students Showed Their Skills In Rangoli, Spot Painting, Clay Modelling, Collage, Cartoon, Poster Competition
शहडोल29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में युवा उत्सव शुरू किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर हुई। प्रतियोगिता की जानकारी प्रोफेसर करुणेश झा अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय के आदेशानुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
सभी विद्यार्थियों को बताया गया कि विश्वविद्यालय में यह आयोजन 3 से 5 नवंबर तक किया जा रहा है। जिसमें निम्नानुसार विधाएं संपन्न होगी। 3 नवंबर को रंगोली, स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, कोलाज, कार्टून, पोस्टर, एकांकी प्रतियोगिता। 4 को भाषण, वाद विवाद, मूकअभिनय, प्रश्न मंच और 5 को एकल गायन, सुगम संगीत, पाश्चात्य संगीत, भारतीय समूह गान (पाश्चात्य), शास्त्रीय एकल वादन शास्त्रीय एकल वादन नृत्य शास्त्रीय समूह में की प्रतियोगिताएं संपन्न होगी।
गुरुवार पहले दिन की प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें रंगोली, स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, कोलाज, कार्टून और पोस्टर की प्रतियोगिता संपन्न हुई है। छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में अमृत महोत्सव थीम पर एक से एक आकृतियों का निर्माण किया। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में अक्षय ऊर्जा विषय पर छात्रों ने विभिन्न तरह के कैनवास पर चित्र भी उकेरे।
युवा उत्सव के सफल आयोजन संपन्न कराने के लिए एक आयोजन समिति गठित की गई है। जिसमें डॉ. चेतना सिंह, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. गीता सराफ़, डॉ. संगीता मासी, डॉ. महेंद्र किशोर भटनागर, डॉ. आदर्श तिवारी, डॉ. ममता प्रजापति, डॉ. उमा सिंह, डाॅ. राधा सिंह, डॉ. दिलीप तिवारी रखे गए हैं। प्रतियोगिता के परिणाम अंतिम दिन घोषित किए जाएंगे।








Source link