EntertainmentNational

Payal Mukherjee: पायल मुखर्जी: बंगाली अभिनेत्री की कार पर हमला, वीडियो शेयर कर बताई आपबीती

मुंबई: बंगाल की मशहूर अभिनेत्री पायल मुखर्जी पर हमला होने की खबर सामने आई है। पायल ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को दक्षिण कोलकाता के साउथ एवेन्यू में बाइक सवार एक बदमाश ने उनकी कार पर हमला किया। इस घटना से पायल बेहद डरी हुई हैं, और उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Payal Mukherjee: वीडियो में पायल ने बताया कि जब वे साउथ एवेन्यू पर अपनी कार चला रही थीं, तो एक बाइक सवार ने उनसे गाड़ी का दरवाजा खोलने के लिए कहा। छेड़छाड़ के डर से पायल ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। इसके बाद बदमाश ने कार की खिड़की तोड़ दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पायल को सुरक्षित निकालते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

Payal Mukherjee: इस घटना के बाद बीजेपी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “अब बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी को कोलकाता के दक्षिणी एवेन्यू में बाइक सवार हमलावर द्वारा किए गए हमले के दौरान अपनी जान के डर से लाइव होना पड़ा। आश्चर्य है कि राज्य की गृह मंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता को महिलाओं के लिए दुस्वप्न कैसे बना दिया है। उनके सलाहकार महिलाओं को रात में काम न करने की सलाह दे रहे हैं।”

Payal Mukherjee: यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं, और पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button