OFK विस्फोट मामला: आग में झुलसे ओएफके कर्मी की मौत; 15 दिन से मुंबई में लगातार चल रहा था इलाज

[ad_1]
जबलपुर8 घंटे पहले
जबलपुर में बीते दिनों आयुध निर्माणी खमरिया OFK में हुए भीषण हादसे में झुलसे फैक्ट्री कर्मी नंद किशोर सोनी की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। फैक्ट्री कर्मी का इलाज 15 दिन से लगातार किया जा रहा था। जिनका 8 अक्टूबर को ऑपरेशन भी किया गया था। फैक्ट्रीकर्मी 45 फ़ीसदी से अधिक झुलस चुके थे। जिनकी स्थिति लगातार बिगड़ने के कारण 30 सितंबर को एअरलिफ्ट करके मुंबई के नेशनल बर्न सेंटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बावजूद इसके फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। जिसके बाद फैक्ट्री में शोक की लहर व्याप्त है।
यह था मामला
केंद्रीय सुरक्षा संस्थान ऑडनेंस फैक्ट्री खमरिया में बीते दिनों फीलिंग सेक्शन में आग लग गई थी। घटना उस समय हुई थी। जब बमों में फीलिंग के लिए बारूद को मिक्स करने के बाद पिघलाने का काम किया जा रहा था। जहां पर पिघले हुए बारूद को ट्रे में रखते समय आग लग गई थी। जिसकी चपेट में एफ-6 अनुभाग में पदस्थ रहे नंद कुमार सोनी सहित 6 कर्मचारी चपेट में आ गए थे। जिन्हें तुरंत जबलपुर के निजी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था।
Source link