NDPS एक्ट की कार्रवाई: ब्यौहारी पुलिस ने अवैध रूप से कफ सीरप बेचते युवक को पकड़ा, तलाशी में 55 नग हुआ बरामद

[ad_1]
शहडोल3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शहडोल के ब्यौहारी थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध कप सीरप बेचते हुए पकड़ा है। मिली जानकारी में बताया गया है कि उक्त युवक एक सफेद रंग की बोरी में रखकर अवैध रूप से सीरप बेचने के फिराक में था। जिसे मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया है। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस व मप्र ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, अर्जुन यादव पिता शिवप्रसाद यादव निवासी ग्राम मऊ के पास से 28 नग विनसीरेक्स व 27 नग ऑनरेक्स कुल 55 नग कफ सीरफ तलाशी में बरामद किया गया है। कार्रवाई थाना प्रभारी सुदीप सोनी के नेतृत्व में हुई। जिसमें सउनि. विनोद कुमार सिंह, आर. सुखेन्द्र त्रिपाठी, त्रिलोक सिंह की भूमिका रही।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us




