फसल बर्बादी पर किसानों ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम: बोले- कलेक्टर को कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे, प्रदेश के मुखिया को शहर में नहीं घुसने देंगे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Said Will Not Allow The Collector To Sit On The Chair, Will Not Allow The Head Of The State To Enter Gwalior City

ग्वालियरएक घंटा पहले

ग्वालियर अंचल में पिछले दिनों हुई बेमौसम की बारिश के चलते हुए फसलों के नुकसान को लेकर, कांग्रेस नेताओं ने किसानों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने जिला प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। वे बोले- बर्बाद हुई फसलों का सही और समय पर सर्वे नहीं हुआ तो कलेक्टर को कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे। प्रदेश के मुखिया को ग्वालियर शहर में नहीं घुसने देंगे।

ग्वालियर चंबल अंचल में हुई बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ज्वार, बाजरा, तिल,धान, आलू, मक्का, की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा बर्बाद फसलों का अब तक सर्वे नहीं किया गया है, जिसके चलते भितरवार, डबरा और मुरार ग्रामीण के आक्रोशित किसानों के साथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर जंगी प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने कड़े शब्दों में जिला प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर 3 दिन के अंदर बर्बाद फसलों का ईमानदारी से सर्वे नहीं हुआ तो शहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घुसने नहीं देंगे और कलेक्टर को भी कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे।

कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए कहा कि भितरवार क्षेत्र के किसानों पर डेढ़ साल में तीन बार प्राकृतिक आपदा आ चुकी है, लेकिन बर्बाद फसलों का सर्वे हुआ, लेकिन ऐसा सर्वे हुआ कि अंधा बांटे रेवड़ी।

किसानों के प्रदर्शन पर ग्वालियर कलेक्टर को शायद विक्रम सिंह का कहना था कि पूर्व आपदाओं में मुआवजा दिया गया था और हाल ही में बेमौसम बारिश से हुई फसलों के नुकसान के लिए सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाएगा, जो सही नाम है, उनके नाम लिस्ट में जोड़े जाएंगे और जो गलत है उनके नाम हटा दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button