टीकमगढ़ के पुलिस कंट्रोल रूम में निकला सांप: वनरक्षक ने रेस्क्यू कर कहा- धामन सांप हमारा मित्र, चूहे खाकर करता है हमारी मदद

[ad_1]

टीकमगढ़16 मिनट पहले

शहर के सिविल लाइन रोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार दोपहर एक सांप को देखा गया। जैसे ही कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सांप को देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी लगते ही वन रक्षक हर्ष तिवारी अपने सहयोगी रविंद्र खरे के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी के साथ सांप का रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद कर लिया।

वनरक्षक हर्ष तिवारी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से धामन सांप पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि धामन सांप विषहीन होता है। यह सांप हमारा मित्र है, क्योंकि यह चूहे खाकर हमारी बहुत बड़ी मदद करता है। हालांकि लोग इस सांप के बारे में नहीं जानते हैं, वह इसे देख कर डर जाते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही देखा कि यह धामन सांप है तो उसे हाथ से ही पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिसकर्मी दहशत में नजर आए। जब बताया गया कि सांप में जहर नहीं होता है, तब कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

सावधानी के साथ सांप का रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद कर लिया।

सावधानी के साथ सांप का रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद कर लिया।

धामन सांप के बारे में फैला है अंधविश्वास
हर्ष तिवारी ने बताया कि धामन सांप के बारे में यह अंधविश्वास फैला है कि वह पूंछ काटता है। यह बात सरासर गलत है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के बाद पुलिस कर्मचारियों को धामन सांप को पूंछ से पकड़कर भी दिखाया गया। कंट्रोल रूम से सांप का रेस्क्यू करने के बाद मधुबन के जंगल में उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button