Madhyapradesh

MP में भीषण सड़क हादसा: ट्राले की टक्कर से 6 युवकों की मौत, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे गुजरात

धार। MP Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा हो गया। महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बदनावर थाना क्षेत्र की है। महाकाल के दर्शन करने गुजरात से आए थे सभी मृतक गुजरात के बड़ोदरा निवासी थे जो महाकाल के दर्शन करके के लिए उज्जैन आए हुए थे। दर्शन करने के बाद युवक ईको वैन में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर गलत दिशा से सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने गाड़ी में फंसे शवों को निकाला बाहर हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा, तहसीलदार सुरेश नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे युवकों के शव को बाहर निकाला गया। लोहे का सामान लेकर गलत दिशा से आ रहा था वाहन ग्रामीणों के अनुसार, ट्राला नंबर GJ 39 DB 9248 रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था, जिसमें लोहे का सामान भरा हुआ था। मारुति ईको वैन उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी। आमने-सामने दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। ट्राले का ड्राइवर भाग गया। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची।

Related Articles

Back to top button