MP में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल में रात में गिर सकता है पानी; भोपाल-इंदौर में बादल

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Meteorological Department Issued Night Rain Alert In Gwalior Chambal; Clouds In Bhopal Indore

भोपाल30 मिनट पहले

भोपाल के बड़ा तालाब।

मध्यप्रदेश में पोस्ट मानसून की बारिश अगले कुछ घंटों के दौरान ग्वालियर-चंबल में हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों और रात में दतिया, ग्वालियर और शिवपुरी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश में रविवार से हल्के से मध्यम बादलों ने डेरा डाल दिया था। मंगलवार-बुधवार को बुंदेलखंड और बघेलखंड में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। मंगलवार से तीन दिन तक मध्यप्रदेश में बादल और बारिश की स्थिति बनेगी। पोस्ट मानसून में यह पहली बारिश होगी। बादल छाने के कारण दिन और रात के तापमान बढ़ गए हैं।

12 नवंबर से तापमान गिर सकते हैं

मध्यप्रदेश में अक्टूबर में हल्की ठंड के बाद नवंबर में अभी तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं रही है। पाकिस्तान से होते हुए अभी तक दो सिस्टम गुजर चुके हैं। इसके जाते ही 12 नवंबर से मध्यप्रदेश में ठंड की शुरुआत होने की संभावना है। दिन का और रात का पारा 4 डिग्री तक गिर सकते हैं। यहीं से ठंड की शुरुआत हो सकती है।

महाराष्ट्र से सटे इलाकों में प्रभाव नहीं

नए सिस्टम का प्रभाव मालवा, निमाड़, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, भोपाल तक रहा। महाराष्ट्र से सटे इलाकों जैसे जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा समेत इन इलाकों में इसका असर नहीं रहा।

रात का परा 18 डिग्री तक चला जाएगा

रविवार से प्रदेश के कई इलाकों में बादल आ गए हैं। वैज्ञानिक हुसैन ने बताया कि अगले तीन से चार दिन मध्यप्रदेश में दिन और रात का पारा चढ़ेगा। इसस दिन और रात को हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। मौसम बदलने से लोगों को सर्दी जुकाम होने की समस्या रहेगी। बीते दिन में रात का पारा 11 डिग्री तक पहुंच चुका था, लेकिन दो दिन से इसमें बढ़ोतरी हो रही है। अब रात का पारा 17 डिग्री के ऊपर चला गया है। अगले तीन दिन से चार दिन रात का पारा 16 से लेकर 18 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि दिन में पारा 32 से 34 डिग्री के बीच रहेगा।

बादलों के कारण रात का पारा

दिन और रात में बादल छाने के कारण रात का पारा ज्यादा चढ़ गए हैं। सूर्य की किरणें दिन में धरती पर तो आ जाएंगे, लेकिन बादल छाने के कारण गर्मी रात को ऊपरी वायु मंडल में नहीं जा पाती हैं। इससे रात का पारा चढ़ जाएगा। जिससे हल्की गर्मी का एहसास हो रही है।

भोपाल समेत सभी इलाकों में दिन का पारा 32 के नीचे

गुरुवार को दिन का पारा प्रदेश भर में गिर गया। यह लुढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गए। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, खंडवा, राजगढ़, उज्जैन, दमोह और सागर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहे। दतिया और ग्वालियर में दिन का पारा सबसे ज्यादा 35: डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। भोपाल में भी दिन का पारा 1 डिग्री से ज्यादा नीचे गिर गया। इंदौर में भी आधा डिग्री तापमान लुढ़क गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button