MP में 13 दिन रहेगी भारत जोड़ो यात्रा: इंदौरी नेताओं ने हैदराबाद के कांग्रेसियों से समझी ऐसी व्यवस्था कि राहुल गांधी और पदयात्रियों को न हो परेशानी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indori Leaders Understood From The Congressmen Of Hyderabad Such A System That Rahul Gandhi And The Pedestrians Should Not Have Trouble

इंदौर4 घंटे पहले

MP में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही दस्तक देने वाली है। इस यात्रा में राहुल गांधी और उनके साथ चलने वाले पदयात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान MP में भी रखा जाएगा। इसके लिए राजनेताओं का दल मंगलवार को हैदराबाद के लिए रवाना हुआ। हैदराबाद में जिस तरह की व्यवस्था भारत जोड़ो यात्रा में की गई है वैसी ही व्यवस्था MP में की जाएगी। इसकी पूरी व्यवस्थाओं को MP के नेताओं द्वारा समझा जा रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर MP के यात्रा प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने प्लानिंग बताई कि कैसे हैदराबाद (तेलगांना) से भारत जोड़ो यात्रा की व्यवस्थाओं के साथ ही राहुल गांधी और उनके साथ चलने वाले पदयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछली बार पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास पर एक बैठक हुई थी। इसमें उन्होंने अलग-अलग कामों के लिए समन्वयक नियुक्त किए गए। विधायक संजय शुक्ला को भोजन की व्यवस्था, विधायक विशाल पटेल को टेंट की व्यवस्था इस प्रकार से अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हैदराबाद में समझी यात्रियों के रुकने और भोजन की व्यवस्था
नेताप्रति पक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि हैदराबाद में राहुल गांधी की यात्रा में किस प्रकार की व्यवस्था है और उसे MP में किस प्रकार किया जा सकता है। उन व्यवस्थाओं को समझा है। जैसे यहां आकर समझ आया कि सुबह 6 बजे यात्रा निकलना है। इसे लेकर MP में खास कर इंदौर में कैसी प्लानिंग हो सकती है इस पर भी चर्चा की गई है। राहुल गांधी जी के साथ जो पदयात्री चल रहे है उनके लिए कैसी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि जैसे यहां पर कुछ पद यात्रियों के एक मैरिज हॉल बुक था, जहां उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई थी।

यात्रा की शुरूआत से शामिल कंटेनर में सोते है
चिंटू चौकसे ने बताया कि यात्रा की शुरूआत से लेकर यात्रा के खत्म होने तक इस भारत जोड़ो यात्रा में चलने वाले 118 लोगों के लिए अलग व्यवस्था है। वे कंटेनर में ही सोते है। इनके रुकने और भोजन की व्यवस्था कैसी रहेगी। इसके अलावा प्रदेश के जो सौ यात्री रहेंगे उनके रहने और खाने की व्यवस्था कैसे होगी ये सारी बातें समझी है। इसके साथ ही जो यात्री साथ में चलेंगे उनके भोजन की व्यवस्था कहां और कैसी रहेगी यह व्यवस्था भी यहां समझी है। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में आकर बहुत कुछ सीखने को मिला है। होर्डिंग पोस्टर कैसे रहेंगे, मंच लगाना है या नहीं इसका भी पूरी जानकारी यहां मिली है।

ये भी पढें

महाकाल और नर्मदा की पूजा करेंगे राहुल गांधी:MP में 13, इंदौर में 3 दिन रहेंगे; भारत जोड़ो यात्रा का ये है रूट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा MP में दस्तक देने जा रही है। यात्रा MP के कई शहरों से गुजरेगी। इन तमाम शहरों में यात्रा की तैयारी की जा रही है। लोगों के रुकने, खाने, ट्रांसपोर्ट सहित कई व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कांग्रेस नेताओं को सौंप दी गई है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन महाकाल की नगरी भी जाएगी। यहां राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे।। इसके पहले राहुल गांधी साधु-संतों के साथ मप्र में प्रवेश के साथ मां नर्मदा की पूजा-अर्चना भी करेंगे। 20 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा शाम को बुरहानपुर के बोडरली गांव पहुंचेगी। यहां से 21 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का आगाज MP की धरती पर होगा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर जिले में 3 दिन रहेगी, जबकि प्रदेश में 13 दिन तक रहेगी। यह MP में 382 किमी का सफर तय करेगी और 3 दिसंबर की शाम को आगर जिले के सुसनेर विधानसभा से राजस्थान की बॉर्डर में एंट्री करेगी। MP में राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर से 35 किमी दूर इच्छापुर के पास बोडरली गांव से एंट्री करेगी। एंट्री पॉइंट पर 50 हजार से लेकर 1 लाख लोग (कांग्रेस जन व आम लोग) राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत करेंगे। पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button