MP में योगी का रोजगार मॉडल: शिवराज देंगे 15 हजार टीचर्स को ट्रेनिंग; 30 मिनट का भाषण भी होगा

[ad_1]
भोपालएक घंटा पहले
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोजगार को लेकर बड़ा आयोजन कर रहे हैं। इसमें बीते चार 4 साल के संघर्ष के बाद 15 हजार से ज्यादा चयनित शिक्षक रविवार सुबह साढ़े 10 बजे भेल दशहरा मैदान में जमा होंगे। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैँ।
पहली बार खुले मैदान में बने डोम के अंदर इन्हें एक दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। करीब डेढ़ घंटे के प्रशिक्षण के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 30 मिनट का भाषण भी देंगे। कार्यक्रम से बताने का प्रयास किया जाएगा कि प्रदेश सरकार ने किस तरह से डेढ़ साल में ही 18 हजार से ज्यादा शिक्षकों को नौकरी दिलाई है। इसके अलावा आरक्षक और वर्ग तीन की भर्ती के लिए परीक्षा की जा चुकी है।
शिवराज चयनित शिक्षकों को देंगे ट्रेनिंग
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार दोपहर 12:30 बजे दशहरा मैदान BHEL पर नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह मांडवे और स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहेंगे। शिवराज विभागीय प्रशिक्षण नीति एवं विभागीय परिसंपत्तियों के संधारण मार्गदर्शिका का विमोचन भी करेंगे। करीब 15 हजार शिक्षक, शिवराज से प्रदेश में स्कूल शिक्षा की दिशा और भविष्य की आकांक्षाओं से अवगत होंगे।

बीएचईएल के मैदान में विशाल मंच बनाया गया है।
वर्ष 2019 में आया था रिजल्ट
उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 28 अगस्त 2019 को आया और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 26 अक्टूबर 2019 को आया।
जुलाई 2021 तक 15 बार प्रदर्शन कर चुके थे
चयनित शिक्षक जुलाई 2021 तक 15 से ज्यादा बार प्रदर्शन कर चुके थे। परीक्षा में चयनित 3 हजार से ज्यादा शिक्षक बैनर लेकर नियुक्ति की मांग करते हुए सितंबर में भाजपा मुख्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। चयनित महिला शिक्षकों का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री आकर आश्वासन नहीं देंगे तक हम नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हम उनको राखी भी लेकर आए हैं। इस दौरान शिक्षकों ने लाठी और डंडे झेले।
पुरुष शिक्षकों के मुंडन कराने का प्रदर्शन से लेकर महिला शिक्षक शिवराज को राखी तक लेकर बीजीपी कार्यलय पहुंच गईं थीं। एफआईजार की चेतावनी के बाद अधिकांश महिला-पुरुष हट गए। प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुलिस ने फोन कर धमकियां तक दी थीं। इसमें कहा गया था कि अगर अब प्रदर्शन के लिए भोपाल आए तो सीधे एफआईआर होगी। दोबारा सरकारी नौकरी की भर्ती में शामिल नहीं हो पाएंगे। करीब 3 साल के संघर्ष के बाद 18 हजार से ज्यादा शिक्षकों को आखिर कार पिछले साल से नियुक्ति पत्र मिलना शुरू हुआ। सभी को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं।

बीएचईएल मैदान के बाहर विशाल तैयारियां की गई हैं। बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टल भी लगा है।
दो साल पहले मांगी थी इच्छामृत्यु
कुछ कई चयनित उम्मीदवारों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु मांगी थी। सोशल मीडिया पर #GiveMPTETjoiningOrAllowToDie हैशटैग के साथ लाखों ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक अपनी मांग पहुंचाई। कोरोना संक्रमण के प्रोटोकॉल का पालन कर उनसे मिलने की कोशिश भी की गई।
इस तरह रहेगा कार्यक्रम
सुबह : 10:30 बजे
प्रतिभागियों का आगमन एवं पंजीयन
सुबह : 11 बजे से दोपहर 12:25 बजे
प्रथम प्रशिक्षण सत्र
टीजी नियोगी, विषय : “नई नीति शिक्षक के संदर्भ में डॉ. एसबी ओझा, विषय : शालेय शिष्टाचार केके पाराशर, विषय : मूल्यांकन
दोपहर 12:25 बजे
स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग मंत्री का आगमन
दोपहर 12:30 बजे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन
दोपहर 12:30 से 12:33 बजे
दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना
दोपहर 12:33 से 12.35 बजे
कन्या पूजन
दोपहर 12.35 से 12:37 बजे
मध्यप्रदेश गान
दोपहर 12:37 से 12:38 बजे
मुख्यमंत्री एवं अतिथियों का एवं पुस्तकें भेंट कर स्वागत
दोपहर 12:38 से 12:48 बजे
शिक्षा मंत्री का स्वागत भाषण और कार्यक्रम परिचय
दोपहर 12.48 से 12.58 बजे
मंत्री जनजातीय कार्य विभाग उद्बोधन
दोपहर 12.58 से 1 बजे तक
विभागीय प्रशिक्षण नीति एवं विभागीय परिसंपत्तियों की संधारण मार्गदर्शिका का मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन
दोपहर 1 से 1:30 बजे
मुख्यमंत्री द्वारा उद्बोधन
दोपहर 1:30 से 1:31 बजे तक
धन्यवाद ज्ञापन आयुक्त, लोक शिक्षण
दोपहर 1:31 बजे
मुख्यमंत्री की रवानगी
दोपहर 01.30 01.50
द्वितीय प्रशिक्षण सत्र, कार्यक्रम का समापन
इस तरह पहुंचेंगे भेल मैदान
- इंदौर मार्ग से आने वाले वाहन खजूरी बायपास से बकानियां डिपो होते हुए मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चौपड़ा कला, पटेल नगर, आनंद नगर, रत्नागिरी, पिपलानी पेट्रोल पम्प, महात्मा गांधी चौहारा से सद्भावना चौहारा का उपयोग करते हुए कार्यक्रम स्थल की और आएंगे।
- राजगढ, व्यावरा की ओर से आने वाले बस, प्रायवेट वाहन बायपास से मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चौपड़ा कला, पटेल नगर, आनंद नगर, रत्नागिरी पिपलानी पेट्रोल पम्प, महात्मा गांधी चौहारा से सद्भावना चौहारा का उपयोग करते हुए कार्यक्रम स्थल की और आएंगे।
- विदिशा की ओर से आने वाले बस, प्रायवेट वाहन चौपड़ा कला से पटेल नगर, आनंद नगर, रत्नागिरी पिपलानी पेट्रोल पम्प, महात्मा गांधी चौहारा से सद्भावना चौहारा का उपयोग करते हुए कार्यक्रम स्थल की और आएंगे।
- सागर/ रायसेन की ओर से आने वाले बस, प्रायवेट वाहन पटेल नगर, आनंद नगर से रत्नागिरी पिपलानी पेट्रोल पम्प, महात्मा गांधी चौराहा से सद्भावना चौक का उपयोग करते हुए कार्यक्रम स्थल की और आऐंगे।
- होशंगाबाद, अब्दुल्लागंज की ओर से आने वाले बस, प्रायवेट वाहन नए बायपास से पटेल नगर, आनंद नगर, पिपलानी पेट्रोल पम्प, महात्मा गांधी चौराहा से सदभावना चौक का उपयोग करते हुए कार्यक्रम स्थल की और आएंगे।
- रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन से आने वाले बस, प्रायवेट वाहन सांची दुध संघ, जवाहर लाल नेहरू स्कूल, एमपीवी तिराहा, गुलाब उद्यान रोड़, बीएचएल गेट-6, सद्भवना चौक का उपयोग करते हुए कार्यक्रम स्थल की और आएंगे।बैरागढ़ से आने वाले बस, प्रायवेट वाहन से लालघाटी चौराहा, नरसिंहगढ़ तिराहा, मुबारकपुर चौराहा, लांबाखेड़ा, चौपड़ा कला, पटेल नगर, आनंद नगर, रत्नागिरी पिपलानी पेट्रोल पम्प, महात्मा गांधी चौहारा से सद्भावना चौहारा का उपयोग करते हुए कार्यक्रम स्थल की और आएंगे।
लंबे संघर्ष के बाद नियुक्ति मिली
प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षक वर्ग-1 और शिक्षक वर्ग-2 के 30 हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें वर्ग-1 के 19,200 पद और वर्ग-2 के 11,300 के करीब पद थे। इसके बाद 2200 पद अलग से बाद में जोड़े गए। इन पदों के लिए पात्रता परीक्षा 2019 में आयोजित की गई। इसके रिजल्ट आने के बाद जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक सभी चयनीत शिक्षकों के सत्यापन की भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
Source link