MP में भारत जोड़ो यात्रा का नया शेड्यूल जारी: राहुल गांधी 28 को इंदौर में, 1 दिसंबर को उज्जैन में सभा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Rahul Gandhi In Indore On 28th November, Meeting Of Ujjain On 30th November, Full Program…
इंदौर/भोपाल5 घंटे पहले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से MP में 20 नवंबर को आ जाएगी। छह जिलों में करीब 399 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 5 दिसंबर को यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।
मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर से होगी। यात्रा कार्यक्रम में कुछ बदलाव हो गया है। तारीखों में बदलाव के चलते अब ये यात्रा 28 नवंबर को इंदौर में पहुंचेगी। यहां वे राजबाड़ा और बड़ा गणपति मंदिर तक जाएंगे। उज्जैन में सभा 1 दिसंबर को होगी, स्थान भी तय हो गया है। इसके बाद राहुल गांधी खालसा कॉलेज में नाइट स्टे करेंगे।
खास बात यह है कि इसके बाद इंदौर आने पर 29 नवंबर को एक दिन का ब्रेक रहेगा और फिर 30 नवंबर को यात्रा बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होगी। यह अधिकृत जानकारी मप्र में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी पीसी शर्मा ने दैनिक भास्कर से साझा की है।
चलिए आपको बताते है कैसा है राहुल गांधी की यात्रा का रूट
- 20 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा MP में इंटर करेगी। राहुल गांधी गीता टेक्सटाइल के पास, बोदरली,बुरहानपुर सीतापुर में नाइट स्टे करेंगे।
- 21 और 22 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का ब्रेक रहेगा।












भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने की बैठक
सोमवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के बंगले पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने मीटिंग की। इसमें भारत जोड़ो यात्रा के मप्र पड़ाव में हो रहे बदलावों और अलग-अलग जिलों से आ रही उपयात्राओं को लेकर भी चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि यात्रा में कुछ ब्रेक हुआ है, क्योंकि उन्हें गुजरात चुनाव प्रचार में जाना है। मालेगांव में होने वाली बैठक में यात्रा में होने वाले परिवर्तन् को लेकर चर्चा होगी। गुजरात कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी को चुनाव प्रचार में भेजने की मांग कर रही है। मप्र में जहां यात्रा विराम करेगी, वहीं से फिर शुरुआत होगी।
16 नवंबर को मालेगांव में होगी बैठक
बुधवार को महाराष्ट्र के मालेगांव में कांग्रेस के नेताओं की बैठक होगी। इसमें शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, सुरेश पचौरी जाएंगे।
Source link