MP में छाई गयो शिवराज पर थिरके कृषि मंत्री: हरदा के झल्लार में लंगड़ी प्रतियोगिता में की शिरकत, ग्रामीणों के साथ बजाया करताल

[ad_1]

हरदा6 घंटे पहले

हरदा विधायक और प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल शुक्रवार को कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। दरअसल, जिले के ग्राम झल्लार में चल रही लंगड़ी प्रतियोगिता के दौरान आदिवासियों के साथ उन्होंने जमकर डांस किया। इस दौरान अलग-अलग लोक गीतों के साथ-साथ ‘एमपी में छाई गयो शिवराज गीत पर जमकर नाचे।’ ग्राम झल्लार में आयोजित लंगड़ी भजन प्रतियोगिता में कृषि मंत्री जमकर थिरके। इस दौरान मंत्री कमल पटेल ग्रामीणों के साथ नाचते हुए वाद्य यंत्र करताल भी बजाया।

आयोजन के बाद मंत्री कमल पटेल ने कहा कि ग्रामीण भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए, इसलिए मैं हमेशा आदिवासी ग्रामीणों के बीच जाता हूं। 6 अक्टूबर को मेरा जन्मदिन है। जनता ने अभी से पहुंचना शुरू कर दिया है। आदिवासी समाज की माता- बहनों और भाइयों के साथ बच्चों एवं कार्यकर्ताओं जन्मोत्सव को मना रहे हैं। इसी के मौके पर ग्राम झल्लार में भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था और मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जो हरदा से प्रारंभ हुआ है। पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ आपकी समस्या का हल आपके घर अभियान जो कि अब मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत प्रदेश में शुरू किया गया है। जिसके तहत ग्राम झल्लार में भी आदिवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button