MP में केक पॉलिटिक्स: कांग्रेस ने कमलनाथ का बर्थडे मनाया; उधर BJP ने फूंके पुतले

[ad_1]
भोपाल5 घंटे पहले
- नेता प्रतिपक्ष बोले- यह गंदी मानसिकता
पूर्व CM और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मंदिर के शेप वाले केक का मुद्दा शुक्रवार को भी गरमाया रहा। BJP ने प्रदेशभर में कमलनाथ के पुतले फूंके। इससे पहले भोपाल में कांग्रेसियों ने कमलनाथ का बर्थडे भी बनाया। पुतले फूंके जाने को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने गंदी मानसिकता बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक में ऐसी सोंच नहीं होना चाहिए। बीजेपी के नेता कमलनाथ जी से तत्काल माफी मांगें।
छिंदवाड़ा के शिकारपुर में कमलनाथ ने मंदिर के शेप वाला केक काटा था। इसमें हनुमानजी की फोटो भी थी। इसी मुद्दे पर प्रदेशभर में सियासत गरमा गई है। CM शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तीखे हमले बोले। संत भी इस मामले में कूद गए। हालांकि, गुरुवार को ही कार्यक्रम की आयोजक ने माफी मांग ली थी। बावजूद शुक्रवार को भी यह मुद्दा हावी रहा और बीजेपी कमलनाथ पर हमलावर रही।
बर्थडे में हजारों समर्थक मौजूद रहे
प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ का शुक्रवार को जन्मदिन था। इसके चलते भोपाल में हजारों समर्थक जुटे और बर्थडे मनाया। इस दौरान कमलनाथ समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।

शुक्रवार को पूर्व सीएम कमलनाथ का कांग्रेसियों ने बर्थडे मनाया। भोपाल में हजारों कांग्रेसी जुटे थे।
बर्थडे के कुछ घंटे बाद ही पुतले फूंके
बर्थडे के जश्न के कुछ घंटे के बाद ही बीजेपी ने प्रदेशभर में कमलनाथ के पुतले फूंके। भोपाल में रोशनपुरा में भाजयुमो ने पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष अजय पाटीदार ने कहा कि मंदिर का शेप वाला केक काटकर कमलनाथ ने हिंदुओं का अपमान किया है। कांग्रेस देश और हिंदुओं की आस्था को तोड़ने का काम कर रही है। बीजेपी प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता समेत कई भाजपाई मौजूद थे।

भाजपा ने शुक्रवार को प्रदेशभर में कमलनाथ के पुतले फूंके। भोपाल में रोशनपुरा चौराहे पर पुतला दहन हुआ।
नेता प्रतिपक्ष ने ऐतराज जताया
कमलनाथ के पुतला दहन करने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता तत्काल कमलनाथ से माफी मांगें। इंदौर में राहुल गांधी के लिए धमकी भरे पत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के लिए इंदौर में जो धमकी भरा पत्र आया है वो बीजेपी का षड्यंत्र है।
यह था केक में
केक 4 लेयर का था। नीचे पहली लेयर पर लिखा था- हम हैं छिंदवाड़ा वाले, इससे ऊपर दूसरी पर- जीवेत शरद: शतम्, तीसरी पर माननीय कमलनाथ जी और चौथी लेयर पर जन नायक लिखा था। चौथी लेयर पर हनुमान जी का फोटो था। केक पर मंदिर की तरह शिखर था। जिस पर झंडा लगा था। कमलनाथ केक काटते नजर आ रहे थे। साथ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी थे।

आयोजकों ने मांगी माफी
इधर, कार्यक्रम की आयोजक KKF फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माफी मांग ली है। कीर्तिश फाउंडेशन की फाउंडर कीर्ति सुधांशु ने कहा कि उद्देश्य कुछ और था, लेकिन कुछ और हो गया। उन्होंने कहा कि किसी की जनभावना को ठेस लगी है, तो माफी मांगती हैं। उनका कहना था कि KKF फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें पूर्व सीएम को कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में विवाद से उनका नाम जोड़ना गलत है।
यह भी पढ़िए
कमलनाथ ने काटा मंदिर की शेप वाला केक:CM शिवराज बोले- ये बगुला भगत हैं
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह केक काट रहे हैं। केक का शेप एक मंदिर की तरह है, जिसमें ऊपर हनुमानजी का फोटो और झंडा लगा है। बीजेपी ने इसे भगवान श्रीराम और हनुमानजी का अपमान बताया है। ये वीडियो छिंदवाड़ा के शिकारपुर का है, जहां एक दिन पहले उन्होंने यह केक काटा था। पूर्व CM कमलनाथ का जन्मदिन 18 नवंबर को है, लेकिन उनके प्रशंसक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले ही उनका बर्थडे सेलिब्रेशन किया। बीजेपी ने VIDEO सोशल मीडिया पर जारी कर इसे गलत बताया। कहा – ये हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है।

Source link