मप्र में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष घोषित: शिवराज सरकार बनने के ढ़ाई साल बाद 56 कॉलेजों के अध्यक्ष बने, जानिए…इन्हें मिला मौका

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Narmadapuram
- Shivraj Became The President Of 56 Colleges After Two And A Half Years Of Government Formation, Know… He Got A Chance
नर्मदापुरमएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

डॉक्टर नीरज जैन इटारसी एमजीएम कॉलेज के अध्यक्ष बने।
मप्र में शिवराज सरकार बनने के ढ़ाई साल बाद सरकारी कॉलेजों के जनभागीदारी समितियाें के अध्यक्ष बनाए गए। ढ़ाई साल के इंतजार के बाद जनभागीदारी समिति अध्यक्षों की घोषणा की गई। शिवराज सरकार बनने के बाद कमलनाथ सरकार में घोषित समितियों को भंग कर दिया था। सूची का लंबे समय से इंतजार था। शिवराज सरकार के कार्याकाल खत्म होने के एक साल पहले गुरुवार को अध्यक्ष घोषित किए गए।
उच्च शिक्षा अवर सचिव वीरन सिंह भलावी ने प्रदेश के अलग–अलग जिलों के 56 काॅलेजों के अध्यक्ष घोषित किए। देर शाम को काॅलेजों के जनभागीदारी समिति के नए अध्यक्षों की सूची सामने आई।

नर्मदापुरम जिले में केवल इटारसी और सिवनी मालवा के एक-एक कॉलेज के अध्यक्ष घोषित किए गए। इटारसी में एमजीएम कॉलेज में डॉक्टर नीरज कुमार जैन को अध्यक्ष बनाया गया। वे भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष रह चुके है। इसी प्रकार सिवनी मालवा में कुसुम काॅलेज के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल को बनाया गया है। राजेंद्र पालीवाल किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे है। नर्मदापुरम के दो कॉलेज, पिपरिया के दो, इटारसी, सुखतवा और माखननगर कॉलेज के अध्यक्ष घोषित होना बाकी है।


Source link