एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब: वन विकास निगम की रोपणी का कार्य हो रहा प्रभावित, विभाग ने पत्र लिखा, लेकिन नहीं हुआ समाधान

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Umaria
- The Plantation Work Of Forest Development Corporation Is Being Affected, The Department Wrote A Letter, But No Solution
उमरिया35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उमरिया वन परियोजना मंडल के चंदिया रोपणी में लगे ट्रांसफार्मर के खराब हो गए। जिसके कारण रोपनी का कार्य प्रभावित हो रहा है। लगातार विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परियोजना मंडल की चंदिया रोपणी में लगा ट्रांसफार्मर लगभग एक सप्ताह से ज्यादा से खराब है।
परियोजना मंडल के सहायक परियोजना अधिकारी राजेश्वर मिश्रा ने बताया कि विभाग को पत्र लिखा गया है। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। लाईट के बिना काम करने में बहुत परेशानी होती है। विभाग और रोपणी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर जल्दी ठीक हो जाए तो सुविधा होगी।
वन विभाग और विद्युत विभाग में पत्र
वैसे शासकीय विभाग एक दूसरे के सहयोगी करते हैं, लेकिन यहां पर ट्रांसफार्मर खराब हुए एक सप्ताह हो गए और विद्युत विभाग ने अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला। जिसके कारण वन विभाग के रोपणी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वन विकास निगम के अधिकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पत्र लिख रहे हैं।
Source link