Entertainment

Live Concert : सोनू निगम का लाइव कॉन्सर्ट 28 को

नई  दिल्ली। सोनू निगम; मशहूर गायक सोनू निगम 28 अक्टूबर को नेक्सस एलांते मॉल में एक कॉन्सर्ट के दौरान लाइव परफॉर्म करेंगे। यह घोषणा यहां नेक्सस एलांते मॉल द्वारा की गई। कॉन्सर्ट के दौरान, सोनू निगम अपने सदाबहार क्लासिक्स, भावपूर्ण गीतों और चार्ट-टॉपिंग हिट्स से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

यह आयोजन शहरवासियों के लिए अब तक के सबसे यादगार पलों में से एक होगा। सोनू निगम एक भारतीय गायक, संगीत निर्देशक और अभिनेता हैं। उन्हें अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। सोनू को प्लेबैक सिंगर के तौर पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जनवरी 2022 में भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button