LIVE सागर में नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग: खुरई, गढ़ाकोटा नपा और कर्रापुर नप में 79 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू, 167 प्रत्याशी मैदान में

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Voting Begins At 79 Polling Stations In Khurai, Gadhakota Napa And Karrapur Napa, 167 Candidates In Fray
सागर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कर्रापुर नप में तिंसुआ मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लगी कतार।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए सागर जिले में मंगलवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इसमें खुरई नगर पालिका, गढ़ाकोटा नगर पालिका और कर्रापुर नगर परिषद के 49 वार्डों पार्षदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। खुरई नगर पालिका में पहले ही 21 वार्डों में निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके हैं। मतदान के लिए 49 वार्डों में 79 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जिसमें 167 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिले के 3 नगरीय निकायों के वार्ड पाषदों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान नगर पालिका खुरई में 11 वार्ड पार्षद, गढाकोटा नपा में 23 वार्डों और नगर परिषद कर्रापुर में 15 वार्ड पाषदों के लिए वोटिंग होगी।
खुरई में 30 उम्मीदवार मैदान में
जिले की नगर पालिका खुरई में 32 वार्ड हैं। जिनमें से 21 वार्डों में पहले ही निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके हैं। अब 11 वार्डों में पार्षद के लिए मतदान होगा। जिसके लिए 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 30 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। खुरई नपा में कुल मतदाता 15 हजार 445 हैं। जिनमें पुरूष मतदाता 7830 और महिला मतदाता 7665 हैं।

गढ़ाकोटा में सुबह से ही केंद्र पर मतदाताओं की रही भीड़।
गढ़ाकोटा नपा में 45 मतदान केंद्र बनाए
गढाकोटा नगर पालिका में 23 वार्ड हैं। इन वार्डों के पार्षद चुनाव के लिए 61 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के लिए गढ़ाकोटा में 45 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां सुबह 7 बजे से मतदान होगा। गढ़ाकोटा में 32 हजार 710 मतदाता हैं। जिसमें पुरूष मतदाता 16982 और महिला मतदाता 15726 हैं। साथ ही दो अन्य मतदाता हैं।
कर्रापुर में सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में
जिले की कर्रापुर नगर परिषद बनने के बाद यह पहला चुनाव है। कर्रापुर में 15 वार्ड हैं। 15 वार्डों में पार्षद चुनाव के लिए 76 प्रत्याशी मैदान में हैं। कर्रापुर में 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 13 हजार 642 है। इसमें पुरूष मतदाता 7219 और महिला मतदाता 6422 हैं। वहीं 1 अन्य मतदाता है।
Source link