LIVE अपडेट्स मध्यप्रदेश: CM ने श्योपुर के DSO को सस्पेंड किया, बोले- राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों को छोड़ेंगे नहीं

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Live News And Updates CM Shivraj Singh Chouhan Suspends Sheopur District Food Officer
मध्यप्रदेश31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह श्योपुर जिले की समीक्षा बैठक के दौरान जिला खाद्य अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। CM राशन को लेकर जानकारी मांग रहे थे। गलत जानकारी देने पर CM ने ये कार्रवाई की। उन्होंने कलेक्टर से भी राशन व्यवस्था पर सवाल जवाब किए। उन्होंने कहा कि गरीबों तक सही तरीके से राशन पहुंचे, यह हमारी जवाबदारी है। उन्होंने कहा कि उनके पास शिकायत आई है कि राशन की दुकानें नियमित नहीं खुल रही हैं। कलेक्टर ने जवाब देते हुए कहा- राशन वितरण में लापरवाही पर 11 FIR की गई है। SP ने बताया कि 4 गिरफ्तारियां कर चुके हैं। CM ने कहा कि बाकी पर भी कार्रवाई करो। राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us