LIVE अपडेट्स मध्यप्रदेश: जबलपुर में ईओडब्ल्यू एसपी को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh (MP) Breaking News LIVE Updates; Guna Bus Accident | Shivraj Singh Chouhan

मध्यप्रदेश5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलात सिंह पटेल समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह को एयर लिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल भिजवाया जा रहा है।

छिंदवाड़ा महापौर की लोगों को सुविधा

छिंदवाड़ा नगर निगम महापौर ने लोगों को दीपावली पर सुविधा दी है। सोमवार को लोगों के लिए 10 निःशुल्क ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। इनमें लोग मुफ्त में सफर कर सकेंगे। रविवार को महापौर विक्रम अहाके ने बताया कि दीपावली के दिन लोगों के आवागमन के लिए ई रिक्शे मुफ्त चलाए जाएंगे। महापौर ने बताया कि कोरोना के दो साल बाद लोग त्योहार मना रहे हैं। महंगाई की मार से लोग त्रस्त हैं। इसी को देखते हुए ये पहल की है। महापौर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ के निर्देश पर यह पहल की गई है। इससे प्रदूषण कम होने के साथ ट्रैफिक भी बाधित नहीं होगा।

सूरत से कानपुर जा रही बस गुना बायपास पर पलटी, 30 घायल

सूरत से कानपुर जा रही बस गुना में पलट गई। दोपहर 12 बजे गुना बायपास पर यह घटना हुई। हादसे में लगभग 30 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि ड्राइवर शराब पिया हुआ था। पहले एक बार बस एक तरफ झुकी, फिर दूसरी तरफ झुकी और पलट गई। बस ओवरलोड थी। ऊपर पार्सल भरा हुआ था। एक स्लीपर सीट पर लगभग 5-6 लोग बैठे हुए थे। बस में लगभग सभी मजदूर थे। दीवाली मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस यात्रियों ने बताया कि घटना के 10 मिनट पहले ही सभी ने एक ढाबे पर खाना खाया था। वहीं पर ड्राइवर ने संभवतः शराब पी थी।

गुना के पास बस के पलट जाने से यात्री घायल हो गए। सभी घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

गुना के पास बस के पलट जाने से यात्री घायल हो गए। सभी घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

धार में ट्राले ने पिकअप को टक्कर मारी, दो की मौत, 15 घायल

धार के धामनोद में एबी रोड पर अब से कुछ देर पहले बडा हादसा हो गया। गणपति घाट पर ट्राले के ब्रेक फेल हो जाने पर आगे चल रहे पिकअप वाहन को टक्कर मारी। टक्कर के बाद पिकअप ने भी एक कार को पहले टक्कर मारी, इसके बाद पीकअप वाहन घाट पर स्थित खाई में जाकर गिर गया। पिकअप वाहन में लोकल की कई सवारी बैठी हुई थी। इसके दो लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। ऐसे में सूचना मिलते ही तीन एंबुलेंस सहित धामनोद पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। जिसके बाद खाई में गिरे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया जाएगा।

भिंड में चार दिन से लापता नाबालिक लड़की का खेत में मिला शव

भिंड के ऊमरी थाना क्षेत्र से 19 अक्टूबर से लापता नाबालिक लड़की का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला हे। बताया जाता है कि नाबालिक स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्‌टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंची तो ऊमरी थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button