LIVE अपडेट्स इंदौर: इदरीस कॉलोनी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

[ad_1]
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

इंदौर के मूसाखेड़ी स्थित अवैध इदरीस कॉलोनी में नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण तोड़ दिया। निगम को सूचना मिली थी कि कॉलोनी में अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। निगम अफसरों ने यहां समझाइश के बाद नोटिस भी जारी किए लेकिन निर्माण कार्य नहीं रुका। निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने इसके बाद जोन 11 में भी अवैध निर्माण हटाए। मौके पर भवन अधिकारी अनूप गोयल, जोनल अधिकारी नागेंद्र सिंह भदौरिया व रिमूवल अधिकारी अश्विन जनवदे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अवैध निर्माण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम।
पुलिस की गिरफ्त से भागा लूट का आरोपी गिरफ्तार
लूट के मामले में पकड़ाया आरोपी पुलिस से छूटकर भाग गया। मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय वह भाग गया था। पुलिस ने आरोपी राजा उर्फ राजकुमार सिसौदिया को मंगलवार देर रात पकड़ लिया। लूट के एक मामले में भंवरकुआ पुलिस ने उसे सोमवार को ही पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच के बाद राजा को कोर्ट में पेश करना था। जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हथकड़ी छुड़ाकर भागा आरोपी राजा उर्फ राजकुमार सिसौदिया को पुलिस ने फिर पकड़ लिया।
Source link