Chhattisgarh

बदहाल सड़क की समस्या को लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रोमा परसराम भारद्वाज ने लिखा उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रोमा परसराम भारद्वाज ने उप मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव को पत्र लिखा है पत्र में उन्होंने जांजगीर चांपा जिले को राजधानी रायपुर से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर ग्राम डोंगाकोहरौद की सड़के पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती हैं, सड़क में जलभराव के कारण आमजन, स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।


रोमा भारद्वाज ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों और मोहल्लों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है, इसलिए इसका दुरुस्त होना बेहद जरूरी है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देकर नवीनीकरण कार्य स्वीकृत कराया जाए,ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button