LIVE अपडेट्स इंदौर: दिवाली पर महापौर की घोषणा, कर्मचारियों का सिटी बस में लगेगा आधा किराया

[ad_1]
इंदौर13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नगर निगम कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि एक विशेष घोषणा हमने इस बार नगर निगम कर्मचारियों के लिए की है। जो कर्मचारी एआईसीटीएसएल की बस या सिटी बसों का उपयोग करते हैं, उनके लिए पचास प्रतिशत की शुल्क में छूट रहेगी। बसों में कर्मचारी को अपना कार्ड दिखाने पर यह सुविधा मिलेगी।महापौर की घोषणा से नगर निगम के करीब छह हजार कर्मचारियों को फायदा होगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव।
वहीं महापौर ने शहर वासियों से एक अपील भी की है।उन्होंने कहा कि ’दिवाली के शुभ अवसर पर इंदौर के सभी नागरिकों से एक अपील यह करना चाहता हूं कि हम सब खूब पटाखें फोड़े।दुनिया भर के हर शहर में आतिशबाजी होती है लेकिन स्व प्रेरणा से वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण का ध्यान रखें।साथ ही स्वच्छता केवल सफाई मित्रों की ही जिम्मेदारी नहीं है।हम सब कल (मंगलवार) सुबह धोक पड़वा के अवसर पर अपना कचरा अपने घर के सामने इकट्ठा करें।सफाई मित्र उसे लेकर जाएंगे।हम भी इंदौर की स्वच्छता और सफाई में इस दिवाली के अवसर पर अपना योगदान दें।
महापौर बोले…अन्य क्षेत्रों में भी नंबर आए
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के नाते जो जिम्मेदारी हमें मिली है उस माध्यम से उस दायित्व के नाते में शहर के सभी नागरिकों को पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।सफाई मित्र और नगर निगम के जो कर्मचारी है, उन सभी को सपरिवार बहुत सारी शुभकामनाएं।जिस प्रकार से हम स्वच्छता में नंबर वन आ रहे हैं। उसी प्रकार से प्रति वर्ष अन्य क्षेत्रों में भी नंबर वन आए।
Source link




