Chhattisgarh

KV क्रमांक-2 कोरबा में 10वीं-12वीं के लिए प्रवेश पंजीयन शुरू

कोरबा, 04 अप्रैल।
Kendriya Vidyalaya No. 2 Korba में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में संभावित रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं के पूरक परीक्षा परिणाम आने के बाद ही रिक्त सीटों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो पाएगी।

जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक अभिभावक (सेवा श्रेणी 1 से 3) 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच विद्यालय से पंजीयन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 08 अप्रैल को शाम 4 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया Kendriya Vidyalaya Sangathan की प्रवेश निर्देशिका 2026-27 के अनुसार की जाएगी। आवेदन के साथ वर्ष 2025-26 की अंकसूची, जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो, सेवा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), जाति प्रमाणपत्र, निवास एवं आय प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है।

पात्रता शर्तें
विद्यालय के अनुसार अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को केवल रिक्त सीट होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 10वीं में प्रवेश हेतु कक्षा 9वीं में तथा कक्षा 12वीं में प्रवेश हेतु कक्षा 11वीं में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। साथ ही विद्यार्थी का सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय से समान पाठ्यक्रम में अध्ययन किया होना जरूरी है।

विद्यालय प्राचार्य ने अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button