श्योपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार: कोतवाली में पदस्थ एएसआई पर भी गिर सकती है गाज, एसपी बोले- जांच जारी

[ad_1]

श्योपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

श्योपुर में शनिवार रात करीब 9:30 बजे देहात थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 5 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने रविवार को सुबह इसका खुलासा किया है।

पुलिस को पिछले 2 दिनों से मुखबिर द्वारा सूचना मिल रही थी कि, ढ़ोंटी गांव निवासी आरोपी मांगीलाल पुत्र नागा राम मीणा (40) शासकीय माध्यमिक विद्यालय ढ़ोंटी गांव के पास गांजा की तस्करी कर रहा है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद हुआ। आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिसकर्मी की मदद से कर रहा तस्करी!

आरोपी मांगी लाल मीणा लंबे समय से पूरे इलाके में गांजे की बड़ी डील करता रहा है। कोतवाली में पदस्थ एक एएसआई से उसकी सेटिंग थी। जो आरोपी को लंबे समय से पुलिस कार्रवाई से बचाता रहा था। हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी को सूचना मिल जाती थी। आरोपी नशे के सामान को इधर-उधर कर देता था, ऐसे में पुलिस को हर बार खाली हाथ लौटना पड़ता था। पुलिस ने इस बार गोपनीय तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसकी जानकारी सिर्फ चुनिंदा पुलिसकर्मियों को थी। इस वजह से आरोपी गांजे के साथ पकड़ा गया है।

एएसआई की जांच करेंगे

अब कोतवाली में पदस्थ पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई हो सकती है। एसपी आलोक कुमार सिंह का कहना है कि देहात थाना पुलिस ने गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, यह आरोपी इस तरह के कार्य में लंबे समय से लिप्त है। कोतवाली के एक एएसआई के संरक्षण की जानकारी किसी ने फोन पर दी है। इसकी जांच कराई जाएगी और एएसआई की लिप्तता पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button