Chhattisgarh

KORBA: दुकान-गोदाम में छापा,1500 कट्टी धान जप्त,की गई सील बन्दी

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा अजीत वसंत के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाली रोहित सिंह के मार्गदर्शन में तहसील पाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मादन स्थित शुभम अग्रवाल पिता नरेन्द्र अग्रवाल के दुकान एवं गोदाम में दबिश दी गई। तहसीलदार पाली भूषण सिंह मंडावी एवं राजस्व टीम से नायब तहसीलदार पाली सुश्री राशिका अग्रवाल, हल्का पटवारी एवं खाद्य निरीक्षक रविराज पाली व मंडी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार एवं आकाश भारद्वाज कटघोरा के द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी गई।

उक्त कार्यवाही में शुभम अग्रवाल के मादन स्थित गोदाम एवं दुकान से कुल 1500 बोरी लगभग (600 क्विंटल) धान जब्त किया गया है। उक्त गोदाम क्रमांक 01 एवं 02 में कुल 520 क्विंटल पतला धान एवं 80 क्विंटल मोटा धान जब्त किया जाकर सील करते हुए सुपुर्द में शुभम अग्रवाल को दिया गया। उक्त धान को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर जब्ती की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त पाली तहसील में 1011 क्विंटल अवैध धान जब्ती की कार्यवाही की जा चुकी है। एसडीएम रोहित सिंह ने कहा है कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button