जमीन का सीमांकन के दौरान विवाद: दो पक्षों ने लाठी-डंडों से की मारपीट, दूसरे पक्ष के युवक ने तानी बंदूक, पुलिस ने छीनी

[ad_1]
अशोकनगरएक घंटा पहले
अशोकनगर की बाइपास रोड पर प्लॉट के सीमांकन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल हो गए। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने आकर सामने वाले पक्ष पर बंदूक तान दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक से बंदूक छीन ली।
बाइपास रोड स्थित सड़क के किनारे अरुण दुबे और संजय बंसल की जमीन का सीमांकन हो रहा था। संजय बंसल सीमांकन करवा रहा था। इस दौरान राजस्व और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन करा दिया। उसके बाद जमीन को जेसीबी से समतल की जा रही थी। इसी दौरान अरुण दुबे और कुलदीप दुबे से संजय बंसल और उसके साथियों का विवाद हो गया। इस विवाद में पथराव के साथ मारपीट भी हो गई। इस विवाद में अरुण दुबे घायल हुआ है, जबकि दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति घायल हुआ है।
एसआई अरविंद कुशवाहा ने बताया कि राजस्व विभाग नपती करके सीमांकन करवा रहा था। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, इसी दौरान विवाद हो गया। बंदूक तानने के मामले को लेकर घायल बंसल पक्ष एफआईआर करवा रहा है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है। घायलों को साधारण चोटें आई हैं। उनका मेडिकल करवा दिया है। तहसीलदार ने सीमांकन के लिए पुलिस बल मांगा था। पुलिस बल मौजूद था।
युवक ने तानी बंदूक
कुलदीप दुबे ने बताया कि सीमांकन के समय दूसरे पक्ष के लगभग 22 लोगों ने पिता के साथ मारपीट कर दी थी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। वहां पर मैं अकेला था और वह बहुत से लोग थे। मेरी गाड़ी में बंदूक रखी हुई थी, उसे उठाकर लाया था लेकिन बंदूक खाली थी।
Source link