Chhattisgarh

KORBA BREAKING : बाइक को बचाते बस पलटने से महिला यात्री की मृत्यु,12 घायल

कोरबा । कोरबा जिला अंतर्गत पसान क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के पास सिरीं मोड़ पर गलत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। घटना में बाइक में पीछे सवार महिला की मृत्यु हो गई और बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए।


पसान थाना प्रभारी श्रवण विश्वकर्मा के अनुसार उक्त बस सूरजपुर से पेंड्रा के बीच चलती है। बस सूरजपुर से पेंड्रा लौट रही थी। पसान क्षेत्र के पिपरिया गांव के पास सिरी मोड़ पर पहुंचते ही बस के सामने गलत दिशा से एक बाइक आ गई। बस चालक ने बाइक को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान बस पलट गई। घटना में बस सवार 12 यात्री घायल हो गई, हालांकि सभी को हल्की चोट लगी।

वहीं बाइक में सवार महिला की मृत्यु हो गई, दूसरी ओर बाइक चला रहा युवक मौके से भाग निकला। मृतका की शिनाख्त एमसीबी जिला के खड़गवां थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी कुंवर आयम के रूप में की गयी है।

Related Articles

Back to top button