Chhattisgarh

KORBA : BJP की कोरबा लोकसभा सीट में अपनी स्थिति मजबूत करने की कवायद शुरू, आकांक्षी जिले के बहाने PMO से निगरानी

कोरबा, 14 अप्रैल ।

भाजपा आकांक्षी जिले के बहाने कोरबा लोकसभा सीट में अपनी स्थिति मजबूत करने की कवायद कर रही। इसके पहले केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह भी कोरबा में तीन तक डेरा डाल कर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश के आकांक्षी जिलों में केंद्र सरकार ने आइएएस अधिकारियों की नियुक्ति की है। कोरबा में आइएएस रजत कुमार प्रभारी बनाया गया है। वे सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे।

छत्तीसगढ में 10 आकांक्षी जिले हैं, इसमें कोरबा जिला भी शामिल है। आइएएस रजत कुमार वर्ष 2012 से 2014 कोरबा में कलेक्टर रह चुके हैं। डा रमन सिंह की सरकार के बेहद करीबी रहे रजत कुमार ने कोरबा में कई बेहतर कार्य किए। वर्तमान में वे प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में हैं। कोरबा के भौगोलिक व राजनीतिक स्थिति को बेहद करीब से समझने वाले रजत कुमार को यहां का प्रभार दिया जाना राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा।

केंद्र की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन रजत कुमार के नियुक्ति के बाद होने की उम्मीद बढ़ गई है। मोदी लहर के दौरान भाजपा की वर्ष 2019 में जिन 144 लोकसभा सीटों में हार हुई। इसमें कोरबा सीट भी भाजपा को गंवानी पड़ी। हारे हुए सीटों पर भाजपा का फोकस है। वर्ष 2024 के चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई। भाजपा ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए आक्रामक योजना बनाई है। इन सीटों को कमजोर श्रेणी में चिहिंत कर केंद्रीय मंत्रियों को यहां संगठन मजबूत करने की जवाबदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ के 11 सीट में नौ भाजपा के पास तो दो कोरबा व बस्तर कांग्रेस के पास है। इन दोनों ही लोकसभा में भाजपा अभी से तैयारी में जुट गई है और जल्द ही यहां की दीवारों में भाजपा के नारे लिखे नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button