Chhattisgarh

KORBA : विनोद राष्ट्रीय अखबार वितरक संघ के कार्यकारिणी सदस्य में शामिल

कोरबा,22नवम्बर। राष्ट्रीय अखबार वितरक संघ के कोरबा जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू ने संघ के सदस्यों के साथ कोरबा के वरिष्ठ सदस्य विनोद सिन्हा को वर्धा महाराष्ट्र में आयोजित 20 नवंबर 2022 को बापू की कुटिया सेवाग्राम आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय अखबार वितरक संघ नेतृत्व सभा में देशभर से आए पदाधिकारियों का राष्ट्रीय स्तर पर समिति का गठन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ से दो पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया जिसमें कोरबा से विनोद कुमार सिन्हा तथा बिलासपुर से जीशान अहमद शामिल किया गया।


कोरबा जिला संघ के अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि वर्धा महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय अखबार वितरक संघ के नेतृत्व सभा में कोरबा के विनोद सिन्हा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर कोरबा जिला इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने विनोद सिन्हा का वर्धा (महाराष्ट्र) से कोरबा आगमन पर प्रेस कंपलेक्स टीपी नगर में आत्मीय स्वागत किया तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान देने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।


अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर व आतिशबाजी के साथ विनोद सिन्हा का जोरदार स्वागत किया गया प्रमुख रूप से स्वागत करने वालों में सर्वश्री वीपेंद्र कुमार साहू, नवधा चौहान, लक्ष्मी राठौर,राजकुमार पटेल, मूरित राम कश्यप, शिव चौहान, तपेश्वर राठौर, राय सीह, रामा सिंह, जयसिंह, दिलबाग, दिलीप यादव, नीलेश, विजय, अजय, शिव, गोलू देवांगन, कमल राठौरहेमंत चौहान, नंदू पटेल, बंटी कश्यप जय सुनील साहू राजा राणा किसन पप्पू यादव सीताराम सहित भारी संख्या में अखबार वितरक संघ के सदस्य शामिल थे।
उक्त आशय की सूचना संघ के जिलाध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू ने दी।

Related Articles

Back to top button