अशोकनगर में किसानों ने किया हंगामा: बोले- व्यापारी एक राय होकर प्रति क्विंटल धान 400 रुपए में खरीद रहे

[ad_1]

अशोकनगर37 मिनट पहले

अशोकनगर में बीते कुछ दिनों से ही मोहरी स्थित नई कृषि उपज मंडी में धान की नीलामी शुरू हो गई है। जिसके चलते शुक्रवार को किसानों ने कृषि उपज मंडी में नीलामी के दौरान हंगामा कर दिया। किसानों ने कहा कि सभी व्यापारी एक राय होकर धान की कम कीमत में खरीदी कर रहे हैं। प्रति क्विंटल पर 400 रुपए कम खरीद रहे हैं जबकि अन्य मंडियों में वही धान अधिक दामों में बिक रही है।

मामले की जानकारी किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा को जानकारी दी, तो उनके सदस्य पहुंचे और उन्होंने बताया कि यह एक किसान की 2550 प्रति क्विंटल धान की बोली लगी थी। किसान को लगा की बोली कम लगाई जा रही है तो, दूसरे व्यापारी को यह धान दिखाई। उसने 2950 प्रति क्विंटल तक बिकना बताया। इसी बात पर से नीलामी बोली बंद करा दी गई है, हालांकि कुछ समय के बाद सिर्फ नीलामी शुरू कर दी गई। वही तूमैंन गांव के शिवराज कुशवाह ने बताया कि व्यापारी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर कम दामों में उपज खरीद रहे हैं। जिससे किसानों को काफी हद तक नुकसान हो रहा है। बाहर के व्यापारियों को भी अधिक दाम की बोली नहीं लगाने देते हैं।

नई मंडी में ही किसानों ने लगाए आरोप​​​​​​​

अशोकनगर में बीते 2 साल से धान का रकबा बढ़ता जा रहा है। इस बार 20 हजार हेक्टेयर के करीब धान की फसल बोई गई थी। इस वजह से मंडी में धान की आवक बढ़ गई थी। कुछ दिनों पहले ही पुरानी मंडी से नई मंडी में धान की नीलामी बोली शुरू की थी।

मंडी सचिव भागीरथ अहिरवार ने बताया कि किसानों को लग रहा था कि, अन्य मंडियों से यहां पर कम दामों में धान खरीदी जा रही है । इस वजह से कुछ समय तक नीलामी बोली रुक गई थी लेकिन बाद में किसानों को समझा दिया गया और बोली चालू कर दी गई है ।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button